कुंडली काव्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कुंडली काव्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुद्धि मुझे दो शारदा


बुद्धि मुझे दो शारदा, सदन शीघ्र बन जाय ।
कर पूरण स्वर-साधना, देऊ तुझे बिठाय ।।

देऊ तुझे बिठाय, विराजो मेरे घर में ।
ऐसे गीत लिखाय , हो प्रकाश अंतस में ।।

कह `वाणी` कविराज, चित्त में शुध्दी मुझे दो |
रचूं कुंडली शतक , मात सदबुद्धि मुझे दो ||

शब्दार्थ : सद्बुद्धि = श्रेष्ठ बुद्धि, सदन=भवन , नूतन = नया, अंतस में प्रकाश=आत्मज्ञान

शिल्प कला पर सो कुंडलिया
से ली गई कुंडली
कवि अमृत 'वाणी'

झटपट बरसादो पाणी

कवि:- अमृत'वाणी'

एक्स्ट्रा क्लास


बस्ता उठा टिंकू चला , चार चोराहे पार |
थक कर जब स्कूल पहुंचा , पता लगा रविवार ||
पता लगा रविवार , नहीं बजेगा घंटा घंटी |
पड़ेगी घर पर मार  , नहीं कल की गारंटी ||
फिर चलाया दिमाग , मम्मी करनी कक्षा  पास |
जाना   हर रविवार , चलेगी अब  एक्स्ट्रा क्लास ||

बहरे कई प्रकार के



बहरे      कई   प्रकार   के,    भांत -     भांत   के लाभ |
जब तक काम पड़े  नहीं, तब तक लाभ ही लाभ ||
तब तक लाभ ही लाभ ,  चिल्ला कर वक्ता  कहे |
मन मन हँसता जाय , वक्ता का  पसीना बहे ||
कह 'वाणी' कविराज , पोस्ट   मेन  एमो लाया |
सुनी  एक आवाज ,तीन मंजिल  कूद आया ||

अब हमको देना वोट



महंगाई की मार पड़ी , दिया कमर को तोड़ |
हो गए है विकलांग सभी , अब खड़े हैं हाथ जोड़ ||

अब खड़े हैं हाथ जोड़ , कौन पूंछे हाल हमारे |
साथी गये सब छोड़ , दूर बहुत हैं किनारे ||

मंत्री जी समझाय , तुमने दिया उनको वोट |
नहीं रहे कमर एसी, अब हमको देना वोट ||


हरे वृक्ष मत काटो





किसको खबर है पल की , कब तक क्या हो जाय ।

होती कमी अब जल की, कौन कहाँ तक जी पाय ।।

कौन कहाँ तक जी पाय , चले कोठियों में कुलर ।

करे फ्रीज जल-पान , तपे निर्धन इधर-उधर ।।

कह‘वाणी’ कविराज ,धरती बाँट गगन बांटो ।

लो सभी शपथ आज ,तुम हरे वृक्ष मत काटो ।।



करगेंट्या के न्यान

जीत गयो र जीत गयो , वोटां वाळी जीत ।
ढोल-नगाड़ा आज से , गावे थांका गीत ।।
गावे थांका गीत , खुशबू वाळी माळा ।
या तो मनखां जीत ,था मती करिजो छाळा ।।
के ’वाणी’ कविराज , जा‘गा बारा के भाव ।
करगेंट्या के न्यान ,जो बदल दिया थां भाव ।।





चाँद

बार-बार देखें सभी , इतना प्यारा रूप ।
कोई कहता चांदनी , कोई कहता धूप ।।
कोई कहता धूप , करे सब नो-नो बातें ।
एक उपाय विवाह , चांदनी सी सब रातें ।।
कह ‘वाणी’ कविराज, दिल की सुनो पुकार ।
अपना है जब चाँद ,देय दर्शन बार-बार ।।


[miniture art (12) copy[4].jpg]

लीछमी चोपा चराय

चोपा चराय लीछमी , आली काम्ड़ी हात ।
बणावा सरपंच थने , चालो म्हाके साथ ।।
चालो म्हाके साथ , थां दो गाँवा री शान ।
थांके आड़ी आज , नाळ रयो वो भगवान ।।
के ‘वाणी’ कविराज , अंगूटो दियो दिखाय ।
करे न खोटा काम , लीछमी चोपा चराय ।।


झूंठ फेर झूंठी कही

उूबा वे सकता नहीं ,उूबा-उूबा जाय ।
फारम भर्यो पंच को , टेको दीजो भाय ।।
टेको दीजो भाय , काले पड़सी वोट ।
मूं मां जायो बीर , कोने म्हारा में खोट ।।
के ’वाणी’ कविराज , झूंठ फेर झूंठी कही ।
जमानता भी जाय , उूबा वे सकता नहीं ।।




हार्या केड़े

हार्या केड़े देखजो , कठे-कठे ही खोट ।
कतरा जिगरी कर गया ,हरता-फरता चोट ।।
हरता-फरता चोट ,उड़ाग्या मूंडा रा रंग ।
हाल-चाल बेहाल , कदी न कर ऐसो संग ।।
के ’वाणी’ कविराज, जद दारू-पाणी नेड़े ।
पी-पी के जो जाय , आय कुण हार्या केड़े ।।



चुनावी डूंज वायरो

चुनावी डूंज वायरो , पांच बरस में आय ।
उड़े रोड़्या रो कचरो, मंदर उॅंचों जाय ।।
मंदर ऊँचो जाय , वे पेर गळा में हार ।
आवे विरला जीत , मोड़-मोड़ पे मनवार ।।
के ’वाणी’ कविराज ,राखजो काण कायदो ।
पाछा जावो जीत , चालसी डूंज वायरो ।।


काळा-काळा बादळा

काळा-काळा बादळा, गांवा-गांवा जाय ।
खेतां-खेतां बावणी, मोर-पपैया गाय ।।
मोर-पपैया गाय , पाणी ईमरत धारा ।
बेतो-बेतो जाय , कहावे नंदी नारा ।
के ‘वाणी’कविराज , चाल्या ओरवा वाळा ।।
कोठ्यां भरदो धान, बादळा काळा-काळा ।।



आंबा वाया मोकळा

आम्बा वाया मोकळा , देशी नाक्यो खाद ।
पोता-पोती खावता , मने करेगा याद ।।
मने करेगा याद , गजब का हा दादाजी ।
ग्या बेकुंठा माय , कहे धरती माताजी ।।
के ‘वाणी’ कविराज, होचजो लोग-लुगाया ।
कुण-कुण करसी याद, थां कई आम्बा वाया ।।


लौटेगी हरियाली


हरियाली घटती रही , हुए जंगल वीरान |
चिंता सताए शेर को , सब कुछ क्यों वीरान ||
सब कुछ क्यों वीरान , आज कैसे दिन आए |
नहीं जंगली जीव, खाएं तो किसे खाए ||
कह 'वाणी' कविराज , पीओ चाय की प्याली |
लगा रहे हम पेड़ , लौटेगी हरियाली ||

चलो घूमे सुबह सुबह


सुबह चुनो शाम चुनलो , चाहो जितने फूल |
खुश हो देवी देवता , देते हमको फूल ||
देते हमको फूल , चलेंगे वंश हमारे |
देव वृक्ष को पूज , धुल जाय पाप तुमारे ||
कह 'वाणी' कविराज , चलेगी पुरवाई वह |
रोग सब मिट जाय , चलो घूमे सुबह सुबह ||



बहरे कई प्रकार के

बहरे कई प्रकार के, भांत - भांत के लाभ |
जब तक काम पड़े नहीं, तब तक लाभ ही लाभ ||
तब तक लाभ ही लाभ , चिल्ला कर वक्ता कहे |
मन मन हँसता जाय , वक्ता का पसीना बहे ||
कह 'वाणी' कविराज , पोस्ट मेन एमो लाया |
सुनी एक आवाज ,तीन मंजिल कूद आया ||


पैसा

पैसा ऐसी धार है , बनती आंसू धार |
धार उधारी झेलते , डूब गए मंझधार ||
डूब गए मंझधार , गाते सब अपने गीत |
प्यारी प्यारी राग , सुने नहीं कोई मीत ||
कह 'वाणी' कविराज , हाल बिगड़ा है ऐसा |
पैसा मांगे लोग , हम मांगे पैसा - पैसा ||


एक्स्ट्रा क्लास

बस्ता उठा टिंकू चला , चार चोराहे पार |
थक कर जब स्कूल पहुंचा , पता लगा रविवार ||
पता लगा रविवार , नहीं बजेगा घंटा घंटी |
पड़ेगी घर पर मार , नहीं कल की गारंटी ||
फिर चलाया दिमाग , मम्मी करनी कक्षा पास |
जाना   हर रविवार , चलेगी अब एक्स्ट्रा क्लास ||


हो कामयाब हर मंजिल

मंजिल यँू बढ़ती रहे, बने वह विजय-स्तम्भ ।
अजातशत्रु सभी यहाँ, बने प्रकाश-स्तम्भ

बने प्रकाश-स्तम्भ, जगत सौ-सौ सुख पावें ।
समझ कर वास्तु-ज्ञान, स्वर्ग-सा सदन बनावें ।।

कह `वाणी´ कविराज, होय सभी पल-पल सफल ।
कष्ट कभी ना होय, हो कामयाब हर मंजिल ।।


कवि :- अमृत `वाणी'


.

counter
माँ सरस्वती Indian Architect
FaceBook-Logo Twitter logo Untitled-1 copy

  © Free Blogger Templates 'Photoblog II' by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP