नई कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नई कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

तोते



तोते
एक सुबह के भूखे तोते
शाम के सूर्यास्त को देख कर
मेरी सो साल की
भाविस्य्वानी न करो
सामने के चोराहे को देख कर
बस इतना सा बताओ
की घर लोतुन्गा
या हास्पिटल
या सीधा मगघट
वहां
एक तोता और हे
मेरे मोहल्ले में वहा बता देगा
मुझे कल का भविष्य |

गुनाह


गुनाहों की दुनिया में
हम
हर गुनाह से बचते रहे
इसीलिए कि हमारे
नन्हें मासूम बच्चे हैं
मगर
बेगुनाह होना ही
कितना बड़ा गुनाह हो गया
कि
आज कल गुनहगारों की बस्ती में
बेगुनाहों के घर
सरे आम तबाह हो रहें |

चवन्नी और अठन्नी

आज कल
जहाँ देखो वहाँ
कई मितव्ययी दांत
पराई अठन्नी को भी
इतनी जोर से दबाते हैं
कि
बेचारी अठन्नी
दबती - दबती चवन्नी बन जाती
जब भी
वह खोटी चवन्नी निकलती
इतनी तेज गति से निकलती
कि उन कंजूस सेठों का जबड़ा ही
बाहर निकल जाता
और
इस एक ही झटके में शरीर की
नस नस की बरसों पुरानी
लचक निकल जाती
फिर
फिर तो उन्हें जाना ही पड़ता
खेतों पर पसीना बहाने
उधर जो सही समय पर
सही तरीके से
लक्ष्मी के मंत्रों का जप कर रहा होता
उसके मुंह में
चवन्नी और जबड़ा
अपने आप फिट हो जाता |
फिर, फिर तो
उसकी शक्ल पहचानने में नहीं आती
और आएगी भी कैसे
क्योंकि
मुंह उसका
जबड़ा दूसरे का
चवन्नी किसी तीसरे की |


अमृत 'वाणी'

सांप हमें क्या काटेंगे !!


सांप हमें क्या काटेंगे
हमारे जहर से
वे बेमौत  मरे जायेंगे
अगर हमको काटेंगे ?

कान खोल कर सुनलो
विषैले   सांपो
वंश समूल नष्ट  हो जायेगा
जिस दिन हम तुमको काटेंगे
क्यों

क्योंकि
हम आस्तीन के सांप हे |


अमृत 'वाणी'

हर इंसा की जिंदगी में

Untitled-1 copy
हर इंसा क़ी जिंदगी में
कम से कम एक बार
एक ऐसा दौर आना चाहिए कि
उस दौर के दौरान वो शख्स
हर दौर से गुज़र जाना चाहिए |




जमी जमाई दूकान

एक नेताजी की
जमी जमाई दूकान
असी खतम होगी ,
कि
ईं चुनाव में तो
वांकी जमानत ही जप्त होगी ।

बाजार में
मारा पग पकड़
बोल्या मर्यो कविराज ,
ईं चुनाव में
मारी ईं भारी हार को

थोड़ो बताओ राज ।

में धोती उठाके
सबने वो निषान दिखायो ,
झटे नेताजी के
छ महीना पेली
एक पागल कुत्ते खायो ।

में बोल्यो
कुत्ता का काटबा से
खून में ईमानदारी बढ़गी,
ओर ईं रिएक्षन से
दूजो कुर्सी पे छडग्यो
अन कुर्सी थांका पे छडगी ।

कुत्ता का जेर से

राजनीति को
सारोई जेर कटग्यो ,
ओर यो एक ही कारण
जो
अबकी बार
थूं कुर्सी सेई हटग्यो ।

स्ुाणोजी नेताजी
राजनीति में
भारी विनाष हो जातो ,
वो कुत्तो जो पागल नी होतो
तो थांको स्वर्गवास हो जातो ।

नेताजी बोल्या
थूं मारा दोष्त होयके
या बात केवे ,
मने तो वा बात बता
के ईंज राजनीति में
पाछो कसान लेवे ।

में बोल्यो करवालो
डाकूआं का अड्डा में रिजर्वेषन ,
लगवाओ सुबह-षाम
सांप का इंजेक्षन पे इंजेक्षन ।
कुकर्म का दो केपसूल
गबन की चार गोळ्या पाओ ,
अय्यासी की हवा , दारू की दवा
या कोर्स छ महीना खाओ ।


डाकू जो मानग्या थाने
हमेषा उंची मूंछ रहेगी ,
अरे कमीषन लेबोई सीखग्या
तोई विदेषां तक पूंछ रहेगी ।

परदादा के दादा को
यो जूनो कोट भी उठै धूलेगो ,
थू सब जाणेगो ,
पण जाण के भी सब भूलेेगो ।

थू नटतो-नटता खावेगो
ओर खाके झट नट जावेगो ,
पण याद राखजे
थे छीप के कटे बीड़ी भी पी
तो धूंओ अठै आवेगो।


रचनाकारःअमृत'वाणी'

सबसे बड़ा दुःख

आता है

अचानक दौड़ता हुआ

सबसे बड़ा दुःख
जो कुछ ही समय में
एक ही सवाल से
सबका इम्तिहान लेकर
चला जाता है
आहिस्ता-आहिस्ता

जिन्दगी की
छोटी सी किताब में
अपने ही हाथों से
वो एक नया पाठ
लिख कर जाता है

जिसमें

बिना किसी पक्षपात के
साफ-साफ
कई नाम लिखे होते हैं
जैसे
कौन-कौन तेरे लिए
तन-मन-धन दे सकते
कौन-कौन
तन-मन दे सकते
कौन-कौन
केवल मन दे सकते
कौन-कौन
केवल तन दे सकते


कौन-कौन
तेरे इ्रर्द-गिर्द
घूमने वाले ऐसे हैं
तेरे वास्ते
जिनके पास
ना वो है
ना उनकी दुआएं
ना दो पैसे हैं ।

बार-बार
वही पाठ पढ़ कर
बार-बार
सही सही समझ कर
सारे पुराने फैंसलेे
तुम्ही को बदलने
सही वक्त आने पर

कि
अब
किस-किस को
केवल जल पिलाना है
किस-किस को
जल और जल-पान कराना है
किस-किस को
जल,जल-पान
और भोजन कराना है ।

किस-किस को तो
आप जीवित हैं
इतना भी नहीं बताना है

कुछ तो ऐसे भी हैं
अगर उनको
तेरी मौत की खबर भी मिल गई
वे दौड़े आएंगे
तेरी मौत पर
जलेबियां बांट कर
और जाएंगे
तेरे
मृत्यु-भोज के लड्डू खाकर ।

आतंकी घाटियां

आतंकी घाटियॉं
और रेगिस्तान
इन दोनों में
केवल
दो ही अंतर खास है ।

पहला अंतर
रेगिस्तान में
पानी
खून की तरहां बहता है
और आतंकी घाटियों में
खून
पानी की तरहां बहता है ।।

दूसरा अंतर
रेगिस्तान में
आदमी की मौत के लिए
यह बहुत जरूरी
कि
वह दिखने में गुनहगार हो
किन्तु
आतंकी घाटियों में
आदमी की मौत के लिए
बस
इतना ही पर्याप्त है
कि
वह दिखने में आदमी हो ।

वें हजारों बार जीए


शहरों में कई लोग
इसलिए मर रहें
कि
उन्हें जीना नहीं आया
और कई लोग
महज
इसीलिए जी रहें कि
उन्हें मौत नहीं आ रही ।

बचे हुए लोग
रो रहे
कुछ उनके वास्ते
जो बेमौत मर गए
कुछ उनके वास्ते
जो
न जाने कब मरेंगे ।

चंद भले लोग
चंद भले लोगों के लिए
रोज
दुआएं कर रहे हैं
हे प्रभु !
वें हजारों साल जीएं
हे प्रभु !
वे हजारों बार जीएं ।।

धोती-जब्बा पगड़ी

धोती-जब्बा-पगड़ी
माथे पर तिलक और चोटी
गले में माला
राम-नाम का दुषाला
गायों को चराने के लिए
लूटेरों को डराने के लिए
हाथ में लठ

यह सब कुछ देख
विगत कुछ वर्शों से
षहरों के कई लोग
मुझे इस तरहां देखते
जैसे
मैं उनकी टी टेबल पर पड़ा हूँ
कल का उपेक्षित अखबार

वे हॅसते हुए देख रहे हैं
आज के अखबार को
जो
सर्कस के जोकर की तरहां सत्य है ।

आम आदमी का कार्टून
जो छपा है
कुछ इस तरहां
जो अपने ही घर में लूट गऐ

लूटेरे ने पहनी है
कोट और पतलून
क्या कलर मेचिंग मिलाया
काला सिर
काली टोपी
काली रात
दिखा रहा
एक-एक को पिस्तौल
अपनी जिन्दगी चाहते हो
तो तुरंत देदो

कुछ दे रहे
बिना गिने
वे
पुराने असली सिक्के
जो तुलसी विवाह,कन्यादान
मंदिर का उद्घाटन
कोर्ट-कचहरी
ईलाज और लाईलाज बीमारी
मृत्यु-भोज और ब्रह्म-भोज
किसी में भी
अब तक नहीं निकले

और कुछ
हाथ जोड़ कर निकाल रहे
इतने शुद्ध आंसू
जो उनकी
मां की मौत पर भी
नहीं निकले ।

मृत्यु


मृत्यु के
कुछ रूप देखे हैं
मैंने
एक वो
जिसमे
कुछ लोग
जीते जी मर जाते हैं ।
एक वो
जिसमें
कुछ
मर कर भी जीते हैं ।
एक वो भी है
जिसमें कुछ ऐसे भी हैं
जो
मर कर ही जीते हैं
ऐ पुरूषार्थी रथ !
समय-समय पर
सभी को
बताते रहना
कैसी-कैसी मृत्यु
करेगी उनका आलिंगन ।।

ओटेमेटिक घड़ी

ऐ मेरी
ओटेमेटिक घड़ी
काश मैंने तुझसे
इतना ही सीख लिया होता
बस मुझे चलना है
तेरी तरह

सर्दी-गर्मी-बरसात
आंधी-तूफां
दिन हो या रात
राह में
फूल हो या कांटे
हर हाल में चलना है
हर दिन
दिन-रात चलना है

अगर
इतना ही सीख लिया होता
तो आज
मेरी घड़ी
इतनी नाजुक नहीं होती

अच्छे-अच्छे
घड़ी-घड़ी
मेरी घड़ी से
उनकी घड़ी मिलाते


बेशक
मेरी घड़ी
आज
वो घड़ी होती

शिक्षा


केवल मुद्रा-बल से
विभिन्न प्रकार की
मुद्राएं बना-बना कर
पीछले कई वर्शों से
कहीं दिन को
कहीं रात को
कहीं सुबह को
कहीं शाम को
भांत-भांत के
हजारों विद्यालयों में
लाखों अधूरे
कर रहें
करोड़ों को पूरे
कर रहे
करोड़ो पूरे ।

इसीलिए
अब तक
ना तो उन्हें बना सके पूरे
ना
स्वयं ही बन सके पूरे ।

इसीलिए
मतलब के चैराहों पर
जब-जब भी टकराते हैं
वे
आमने-सामने
दोनों ओर से छलकता है
भरपूर अधूरापन ।

प्राईवेट मोटर

प्राईवेट मोटर में
म्हारा सासरा का
दो रूप्याई लागे ।
पण
सरकारी गाड़ी को कण्डक्टर
आठ रूप्या मांगे ।।

मूं बोल्यो
थू पैसा पूरा लेवे
अन
टिकट आदोई न देवे ।
वो बोल्यो
अरे भोळा जीव
इनै तो रोड़वेज की नौकरी केवे ।।

मूं बोल्यो
सरकारी गाड़्या में
अतरो भाव बढ़ग्यो ।
ओर
म्हारा ढाई रूप्या देखतांई
थारो यो मूंडो छडग्यो ।।

कण्डक्टर बोल्यो
या एक्सप्रेस हे
थारा सासरा में रूकै कोने ।
और
म्हारा से झगड़ो करर्यो
ले
रोज रूकती वेवे
तोई आज रूके कोने ।।

जेसेइ्र्र
म्हारो सासरो आयो
मे तो
मोटर का उपर सै कूदग्यो ।
पाछे को पाछे
कण्डक्टर कूद्यो
पण
वांको पग टूटग्यो ।।

हाथ जोड़ के केवे
किराया रेवादे
म्हारो पग ठीक करादे ।
मूं बोल्यो
थू कई म्हारा केबाउं कूद्यो
या बाता बतादे ।।

अगर पग
थारी जगा म्हारो टूट जातो
कई थू ठीक करातो ।
ठीक कराबो तो घणो छेटी स्याणा
थू
मोटर भी नी ढाबतो ।।

भागजा टूटी टांग्ड़ी लेर
भाग सके जतरो तेज
भागजा थारी जान बचाके ।
यो तो वो गांव हे
जटे
दूजा का हारा में फदक-फदक करे नी
वीनेत्हरा

बहुत कुछ


आज तक
आज नहीं तो कल
सबको मिलता रहा
उसकी
जरूरत मुताबिक
कुछ ना कुछ ।
आप ही बताइये जनाब
जहान में आज तक
किसको नसीब हुआ
सब कुछ ।।

फिर भी
लाखों लोग
लाखों बार
न जाने क्यों
बेवजह
रोते-रोते चले गए
कुछ तो
आज भी रो रहे
कुछ
बेशक
कल तक रोने ही वाले

देखो
देखो
तीनों किस्मों के
चाहो जितने नजारे
और
समझना
चाहो तो समझलो
मेरी
इस छोटी सी नज्म को
बहुत बारीकी से

न जाने कैसे
इसी में छिपा
दुनिया का बहुत कुछ ।।

बिकाउ साईकिल


साथियों
सच एक
अतिसुंदर साईकिल
बिकाउ है साहब ।
भगवान ही जाने
केरियर कहां पर
पेडल और पीछे का पहिया गायब ।।

सुंदरसी सीट है
गजब की घण्टी है
कितने
ग्यारह घण्टों की गारण्टी है ।
अतितीव्र गति से चलती
वायु में उड़ती
विषेशता
एक्सीडेण्ट
बहुत जल्दि करती है ।।

टूटा हुआ हेण्डल है
पहिले पहिये में
केवल पच्चीस पिंचर
ब्रेक फेल है
ट्र्ाईल के लिए
साईकिल के साथ में टिंचर है ।।

विषेश जानकारी के लिए
मुझसे मिले
मिलने के लिए
हेलीकोप्टर या कार करे ।
किसी भी सज्जन को
साईकिल पसंद आ गई हो तो
मुझे उसी वक्त
तुरंत तार करे ।।

मेरा पता कलकत्ता
बम्बई बाजार
चैड़ा रास्ता
चोरवाड़ा
बंग्ला नंबर बीस ।
किम्मत कहते
बड़ी शर्म आती
बाकी सब रूपये उधार
केश पेवमेण्ट
केवल चार सौ बीस ।।

आज भी जिंदा है

शहीदों की अंतिम श्वांसो पर

हर इतिहास
आज भी जिंदा है
चंद बंदों की खिदमतों पर
आसमां का खुदा
आज भी जिंदा हैं

सुर-ताल से
कलमकारों
आग और पानी
बरसाओं तो जाने
वे
दीपक और मल्हार रागें तो
आज भी जिंदा हैं ।
[other (1)[3].jpg]

जिन्दगी


अगर वे
महज
श्वांस लेने को ही
जिन्दगी समझते हैं
तो जाओ
उन्हें कहदो
कि
बेशक
हम जी रहे हैं

पनघट के प्रहरी

सुर्ख
इतना कह देतें

प्यास कितनी गहरी है
पनिहारिनों की चलें
बता देती हैं
गागर कितनी भरी है

युगो-युगो से होती आई
प्यास पर
छलकती गागर कुर्बान
मगर
फिर भी क्यों
घट-घट पर
पनघट के प्रहरी हैं ।

डबल बेड

उठ डबल बेड से
बंद कर
रेड़ियो, पंखा, टी. वी., टेप ,कुलर
और निकल
देहलीज से बाहर
लेकर दोपहर का टिफिन
करके खून का पानी
बहादे पसीना

खरीद
मेहनत के बाजारों से
उन हीरों के बदले रोटी

जल्दि लौट आना घर
मुस्कुराती हुई
संध्या के साथ

जहां उसी देहलीज पर
सुबह से खड़े प्रतीक्षारत
ममत्व, वात्सल्य, भ्रातृत्व, श्रद्धा, स्नेह
और
उन सबके बीच
चीर प्रतीक्षारत,
स्वागतातुर ,मुस्कुराता हुआ
पूर्णिमा का चांद

बांट दे
तू बांट दे
भूख के मुताबिक
सबको रोटी

आज सब्जी भी मय्यसर नहीं
तो खालो
मुस्कान औेर तसल्ली के साथ
और पीलो
नशीब की मटकी का
ठंडा पानी

क्योंकि
अभी तो पढ़ना है तुझे
चंद्रप्रकाश में
चंद्रमा के
चंद रहस्यमय सवाल

तू
आज ही


सितारों के अक्षर बना-बना कर
लिखले तमाम उत्तर
बेदाग कॉपी पर
सत्य, संक्षिप्त और सुंदर


क्योंकि
सुबह तो
फिर सूरज आजाएगा
एक साथ
खिड़की, दरवाजों
और रोशनदानों से
लेकर
कल के वास्ते
कितने ही
फिर
नए-नए सवाल

अमृत 'वाणी'

.

counter
माँ सरस्वती Indian Architect
FaceBook-Logo Twitter logo Untitled-1 copy

  © Free Blogger Templates 'Photoblog II' by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP