हिंदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिंदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Ganesh Vandna (गणेश वंदना ) - Paryavaran Par Dohe @ Kavi Amrit 'Wani' (PD01)





पूजलूँ  लंबोदर को, गाऊ गीत गणेश ।
दोहे सब ऐसे रचो, झुमे देष-विदेश ।

शब्दार्थ  :- नमन करे  = पूजा = अर्चना करना

भावार्थ:- ’वाणी’ कविराज सबसे पहले लम्बोदर महाराज, विन्धविनासक गणपति जी के गीत गीते हुए प्रार्थना कर रहे हैं कि हे प्रभु ! आप हमारी लेखनी को लोकप्रियता प्रदान करें। मुझ पर गणपति महाराज की ऐसी अदृष्य अनुकम्पा होवे  कि इस पुस्तक का लेखन कार्य षीध्र ही पूर्ण हो जाए और यह देष-विदेष में सर्वत्र अपनी आभा विखरेती हुई पर्यावरण प्रेमियों को मार्ग-दर्षन प्रदान करें ।





बुद्धि मुझे दो शारदा


बुद्धि मुझे दो शारदा, सदन शीघ्र बन जाय ।
कर पूरण स्वर-साधना, देऊ तुझे बिठाय ।।

देऊ तुझे बिठाय, विराजो मेरे घर में ।
ऐसे गीत लिखाय , हो प्रकाश अंतस में ।।

कह `वाणी` कविराज, चित्त में शुध्दी मुझे दो |
रचूं कुंडली शतक , मात सदबुद्धि मुझे दो ||

शब्दार्थ : सद्बुद्धि = श्रेष्ठ बुद्धि, सदन=भवन , नूतन = नया, अंतस में प्रकाश=आत्मज्ञान

शिल्प कला पर सो कुंडलिया
से ली गई कुंडली
कवि अमृत 'वाणी'

एक्स्ट्रा क्लास


बस्ता उठा टिंकू चला , चार चोराहे पार |
थक कर जब स्कूल पहुंचा , पता लगा रविवार ||
पता लगा रविवार , नहीं बजेगा घंटा घंटी |
पड़ेगी घर पर मार  , नहीं कल की गारंटी ||
फिर चलाया दिमाग , मम्मी करनी कक्षा  पास |
जाना   हर रविवार , चलेगी अब  एक्स्ट्रा क्लास ||

Ram chalisa लेखकीय


संसार का दाता प्रत्येक जीवात्मा को उसके प्रारब्धानुसार कुछ ना कुछ ऐसा अवश्य देता है जो अन्य की तुलना में निसंदेह कुछ हद तक अतिविशिश्ट होता है। न जाने यह मेरे किस जन्म की भक्ति का प्रारब्ध है कि मां वीणा-पाणि ने अपने छलकते हुुए काव्य-कलश की एक नन्ही सी बून्द बचपन में ही मुझ अकिंचन चरणानुरागी की झोली में भी डालदी ।
सन् 1978 से ही लेखनी यदा-कदा नव काव्य सृजनार्थ हठीले बालक की भांति एकाएक इस तरह मचलती रही कि हर हाल में हंस की भांति चलती रही और हंसवाहिनी की विषेशानुकम्पा निष्चित गन्तव्य तक पहुंचाती रही ।
धार्मिक-कृतियों की अनवरत श्रृंखला में इस ‘रामचालीसा’ को प्रादेशिक भाशा ’राजस्थानी’ की प्रथम काव्य कृति का सौभाग्य प्राप्त हुआ । मर्यादा पुरूशोत्तम श्रीराम के समग्र व्यक्तित्व को संसार का कोई भी कवि पूर्णाभिव्यक्ति नहीं दे सकता, किन्तु यह सक्र्रिय कवि-मन कुछ सृजन किए बगैर मानता भी कहां।
अवतारी युग पुरूश श्रीराम के सम्पूर्ण जीवन को हिन्दी के महाकवि गोस्वामी तुलसीदासजी ने अपनी विश्व विख्यात अमर कृति ‘रामचरित मानस’ में अति लोकप्रिय शैली दोहा-चौपाई छंद में अभिव्यक्ति दी । ‘राम चालीसा’ के सृजन के पूर्व ही यह विचार आ गया था कि राम के व्यक्तित्व के अधिकाधिक महत्वपूर्ण प्रसंगों को क्रमशः जोड़ते हुए एक ऐसी मनोहर काव्य श्रृंखला सृजित की जाए जो प्रातः स्मरणीय देव वन्दनाओं के संग उच्चासन पर शोभायमान हो कर कोटि-कोटि जन मानस का कल कण्ठ-हार बन सके ।
क्लिश्ट साहित्य को समाज का केवल प्रबुद्ध वर्ग ही हृदयंगम करता आया ,किन्तु मुझे पूरा विश्वास है कि‘ राजस्थानी ’भाशा में सृजित यह ‘राम चालीसा’ सामान्य भक्तों को निष्चय ही संक्षिप्त रामचरित मानस के रूप में अत्यन्त प्रिय लगेगी ।
इस काव्य सृजन के लिए मुझे मणासा-रामपुरा रोड़ पर स्थित गांव हाड़ी पीपल्या वाले माताजी , पैतृक गांव छोटीसादड़ी के धर्मराजजी बावजी , भूपालसागर की सरस्वती माता , आखर गणेश , गोलाईवाले हनुमानजी हमारे वंश चंगेरिया ष्कुमावतष् के सती , पूर्वज और झुझारजी एएवं ज्ञात-अज्ञात सभी देव-शक्तियों का भरपूर आशीर्वाद मिला ।
आभारी हूं पिता रतनलाल चंगेरिया माता सोहनदेवी जिन्होंने मुझे पाल-पोश कर बड़ा किया इतना पढ़ाया-लिखाया कि मैं सृजन-धर्मिता के मार्ग पर भी अग्रसर हो सका । गुरूदेव श्री श्री रविशंकरजी,लालचंदजी पाटीदार,माताजी ,श्रीजगद्वदासजी , श्रीबालकदासजी गुरूभाई श्रीलक्ष्मीलाल मेनारिया ’उस्ताद ’और महावीर सक्सेना -व्ेादराजजी साहब---का आशीर्वाद और प्रेम मिला ।
अंकलजी श्री कन्हैयालालजी भाई श्रीनंदकिशोर, श्रीसुंदरलाल, श्रीलक्ष्मीलाल, बहिन निर्मला, ललिता,पत्नी कंचन, पुत्र चंद्रशेखर , चेतन पुत्रियां यशोदा नीलम बाल-गोपाल प्रेरणा , पायल , परी , यमन , वंशराज , युवराज आदि सभी के मुस्कुराते हुए चेहरे मुझे सृजन-मार्ग पर चलते रहेने की अनवरत प्रेरणाएं देते रहेे ।
आभारी हूं गोविन्दराम शर्मा-एम0ए0 अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत, चन्द्रप्रकाश द्विवेदी , श्रीसोहनलाल चौेधरी खूबचंद‘मस्ताना‘और अग्रज भा्रता के0एल0 सालवी जो विभिन्न भाशाओं एवं संगीत की विशद जानकारियां और अनुभव रखते हैं । साथियों के संगीत शास्त्रीय मन मस्तिश्क द्वारा पूर्ण परिश्कृत यह काव्य कृति आज आपके कर-कमलों को सुवासित कर रही है । बोधगम्य प्रक्रिया में , अधिकाधिक रोचकता एवं सुगमता लाने के लिए कठिन शब्दार्थ एवं प्रसंगानुकूल चित्रों के साथ-साथ प्रत्येक चार-चार पंक्तियों के भावार्थ भी दिए हैं ।
प्रिय भक्त जनों आपके भक्तिमय अन्तर्मन के महासागर में उद्वेलित विचार तरंगों को सुनने के लिए चिर प्रतीक्षारत आपका अभिन्न अनुज।

http://aboutshiva.com/images/all_gods/Lord_Shri_Ram_Chander_Ji/Lord%20Shri%20Ram%20Chander%20Ji%2003.JPG

कवि अमृत 'वाणी'

तोते



तोते
एक सुबह के भूखे तोते
शाम के सूर्यास्त को देख कर
मेरी सो साल की
भाविस्य्वानी न करो
सामने के चोराहे को देख कर
बस इतना सा बताओ
की घर लोतुन्गा
या हास्पिटल
या सीधा मगघट
वहां
एक तोता और हे
मेरे मोहल्ले में वहा बता देगा
मुझे कल का भविष्य |

बहरे कई प्रकार के



बहरे      कई   प्रकार   के,    भांत -     भांत   के लाभ |
जब तक काम पड़े  नहीं, तब तक लाभ ही लाभ ||
तब तक लाभ ही लाभ ,  चिल्ला कर वक्ता  कहे |
मन मन हँसता जाय , वक्ता का  पसीना बहे ||
कह 'वाणी' कविराज , पोस्ट   मेन  एमो लाया |
सुनी  एक आवाज ,तीन मंजिल  कूद आया ||

गुनाह


गुनाहों की दुनिया में
हम
हर गुनाह से बचते रहे
इसीलिए कि हमारे
नन्हें मासूम बच्चे हैं
मगर
बेगुनाह होना ही
कितना बड़ा गुनाह हो गया
कि
आज कल गुनहगारों की बस्ती में
बेगुनाहों के घर
सरे आम तबाह हो रहें |

चवन्नी और अठन्नी

आज कल
जहाँ देखो वहाँ
कई मितव्ययी दांत
पराई अठन्नी को भी
इतनी जोर से दबाते हैं
कि
बेचारी अठन्नी
दबती - दबती चवन्नी बन जाती
जब भी
वह खोटी चवन्नी निकलती
इतनी तेज गति से निकलती
कि उन कंजूस सेठों का जबड़ा ही
बाहर निकल जाता
और
इस एक ही झटके में शरीर की
नस नस की बरसों पुरानी
लचक निकल जाती
फिर
फिर तो उन्हें जाना ही पड़ता
खेतों पर पसीना बहाने
उधर जो सही समय पर
सही तरीके से
लक्ष्मी के मंत्रों का जप कर रहा होता
उसके मुंह में
चवन्नी और जबड़ा
अपने आप फिट हो जाता |
फिर, फिर तो
उसकी शक्ल पहचानने में नहीं आती
और आएगी भी कैसे
क्योंकि
मुंह उसका
जबड़ा दूसरे का
चवन्नी किसी तीसरे की |


अमृत 'वाणी'

सांप हमें क्या काटेंगे !!


सांप हमें क्या काटेंगे
हमारे जहर से
वे बेमौत  मरे जायेंगे
अगर हमको काटेंगे ?

कान खोल कर सुनलो
विषैले   सांपो
वंश समूल नष्ट  हो जायेगा
जिस दिन हम तुमको काटेंगे
क्यों

क्योंकि
हम आस्तीन के सांप हे |


अमृत 'वाणी'

अब हमको देना वोट



महंगाई की मार पड़ी , दिया कमर को तोड़ |
हो गए है विकलांग सभी , अब खड़े हैं हाथ जोड़ ||

अब खड़े हैं हाथ जोड़ , कौन पूंछे हाल हमारे |
साथी गये सब छोड़ , दूर बहुत हैं किनारे ||

मंत्री जी समझाय , तुमने दिया उनको वोट |
नहीं रहे कमर एसी, अब हमको देना वोट ||


हर इंसा की जिंदगी में

Untitled-1 copy
हर इंसा क़ी जिंदगी में
कम से कम एक बार
एक ऐसा दौर आना चाहिए कि
उस दौर के दौरान वो शख्स
हर दौर से गुज़र जाना चाहिए |




भोजन की मात्रा




भोजन की उतनी ही मात्रा अमृत के समान  है, जिसे ग्रहण करने के बाद आप को,
किसी
भी कार्य में बाधा उत्पन्न  नहीं होय |

सबसे बड़ा दुःख

आता है

अचानक दौड़ता हुआ

सबसे बड़ा दुःख
जो कुछ ही समय में
एक ही सवाल से
सबका इम्तिहान लेकर
चला जाता है
आहिस्ता-आहिस्ता

जिन्दगी की
छोटी सी किताब में
अपने ही हाथों से
वो एक नया पाठ
लिख कर जाता है

जिसमें

बिना किसी पक्षपात के
साफ-साफ
कई नाम लिखे होते हैं
जैसे
कौन-कौन तेरे लिए
तन-मन-धन दे सकते
कौन-कौन
तन-मन दे सकते
कौन-कौन
केवल मन दे सकते
कौन-कौन
केवल तन दे सकते


कौन-कौन
तेरे इ्रर्द-गिर्द
घूमने वाले ऐसे हैं
तेरे वास्ते
जिनके पास
ना वो है
ना उनकी दुआएं
ना दो पैसे हैं ।

बार-बार
वही पाठ पढ़ कर
बार-बार
सही सही समझ कर
सारे पुराने फैंसलेे
तुम्ही को बदलने
सही वक्त आने पर

कि
अब
किस-किस को
केवल जल पिलाना है
किस-किस को
जल और जल-पान कराना है
किस-किस को
जल,जल-पान
और भोजन कराना है ।

किस-किस को तो
आप जीवित हैं
इतना भी नहीं बताना है

कुछ तो ऐसे भी हैं
अगर उनको
तेरी मौत की खबर भी मिल गई
वे दौड़े आएंगे
तेरी मौत पर
जलेबियां बांट कर
और जाएंगे
तेरे
मृत्यु-भोज के लड्डू खाकर ।

आतंकी घाटियां

आतंकी घाटियॉं
और रेगिस्तान
इन दोनों में
केवल
दो ही अंतर खास है ।

पहला अंतर
रेगिस्तान में
पानी
खून की तरहां बहता है
और आतंकी घाटियों में
खून
पानी की तरहां बहता है ।।

दूसरा अंतर
रेगिस्तान में
आदमी की मौत के लिए
यह बहुत जरूरी
कि
वह दिखने में गुनहगार हो
किन्तु
आतंकी घाटियों में
आदमी की मौत के लिए
बस
इतना ही पर्याप्त है
कि
वह दिखने में आदमी हो ।

वें हजारों बार जीए


शहरों में कई लोग
इसलिए मर रहें
कि
उन्हें जीना नहीं आया
और कई लोग
महज
इसीलिए जी रहें कि
उन्हें मौत नहीं आ रही ।

बचे हुए लोग
रो रहे
कुछ उनके वास्ते
जो बेमौत मर गए
कुछ उनके वास्ते
जो
न जाने कब मरेंगे ।

चंद भले लोग
चंद भले लोगों के लिए
रोज
दुआएं कर रहे हैं
हे प्रभु !
वें हजारों साल जीएं
हे प्रभु !
वे हजारों बार जीएं ।।

धोती-जब्बा पगड़ी

धोती-जब्बा-पगड़ी
माथे पर तिलक और चोटी
गले में माला
राम-नाम का दुषाला
गायों को चराने के लिए
लूटेरों को डराने के लिए
हाथ में लठ

यह सब कुछ देख
विगत कुछ वर्शों से
षहरों के कई लोग
मुझे इस तरहां देखते
जैसे
मैं उनकी टी टेबल पर पड़ा हूँ
कल का उपेक्षित अखबार

वे हॅसते हुए देख रहे हैं
आज के अखबार को
जो
सर्कस के जोकर की तरहां सत्य है ।

आम आदमी का कार्टून
जो छपा है
कुछ इस तरहां
जो अपने ही घर में लूट गऐ

लूटेरे ने पहनी है
कोट और पतलून
क्या कलर मेचिंग मिलाया
काला सिर
काली टोपी
काली रात
दिखा रहा
एक-एक को पिस्तौल
अपनी जिन्दगी चाहते हो
तो तुरंत देदो

कुछ दे रहे
बिना गिने
वे
पुराने असली सिक्के
जो तुलसी विवाह,कन्यादान
मंदिर का उद्घाटन
कोर्ट-कचहरी
ईलाज और लाईलाज बीमारी
मृत्यु-भोज और ब्रह्म-भोज
किसी में भी
अब तक नहीं निकले

और कुछ
हाथ जोड़ कर निकाल रहे
इतने शुद्ध आंसू
जो उनकी
मां की मौत पर भी
नहीं निकले ।

मृत्यु


मृत्यु के
कुछ रूप देखे हैं
मैंने
एक वो
जिसमे
कुछ लोग
जीते जी मर जाते हैं ।
एक वो
जिसमें
कुछ
मर कर भी जीते हैं ।
एक वो भी है
जिसमें कुछ ऐसे भी हैं
जो
मर कर ही जीते हैं
ऐ पुरूषार्थी रथ !
समय-समय पर
सभी को
बताते रहना
कैसी-कैसी मृत्यु
करेगी उनका आलिंगन ।।

ओटेमेटिक घड़ी

ऐ मेरी
ओटेमेटिक घड़ी
काश मैंने तुझसे
इतना ही सीख लिया होता
बस मुझे चलना है
तेरी तरह

सर्दी-गर्मी-बरसात
आंधी-तूफां
दिन हो या रात
राह में
फूल हो या कांटे
हर हाल में चलना है
हर दिन
दिन-रात चलना है

अगर
इतना ही सीख लिया होता
तो आज
मेरी घड़ी
इतनी नाजुक नहीं होती

अच्छे-अच्छे
घड़ी-घड़ी
मेरी घड़ी से
उनकी घड़ी मिलाते


बेशक
मेरी घड़ी
आज
वो घड़ी होती

शिक्षा


केवल मुद्रा-बल से
विभिन्न प्रकार की
मुद्राएं बना-बना कर
पीछले कई वर्शों से
कहीं दिन को
कहीं रात को
कहीं सुबह को
कहीं शाम को
भांत-भांत के
हजारों विद्यालयों में
लाखों अधूरे
कर रहें
करोड़ों को पूरे
कर रहे
करोड़ो पूरे ।

इसीलिए
अब तक
ना तो उन्हें बना सके पूरे
ना
स्वयं ही बन सके पूरे ।

इसीलिए
मतलब के चैराहों पर
जब-जब भी टकराते हैं
वे
आमने-सामने
दोनों ओर से छलकता है
भरपूर अधूरापन ।

बहुत कुछ


आज तक
आज नहीं तो कल
सबको मिलता रहा
उसकी
जरूरत मुताबिक
कुछ ना कुछ ।
आप ही बताइये जनाब
जहान में आज तक
किसको नसीब हुआ
सब कुछ ।।

फिर भी
लाखों लोग
लाखों बार
न जाने क्यों
बेवजह
रोते-रोते चले गए
कुछ तो
आज भी रो रहे
कुछ
बेशक
कल तक रोने ही वाले

देखो
देखो
तीनों किस्मों के
चाहो जितने नजारे
और
समझना
चाहो तो समझलो
मेरी
इस छोटी सी नज्म को
बहुत बारीकी से

न जाने कैसे
इसी में छिपा
दुनिया का बहुत कुछ ।।

.

counter
माँ सरस्वती Indian Architect
FaceBook-Logo Twitter logo Untitled-1 copy

  © Free Blogger Templates 'Photoblog II' by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP